Loading AI tools
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अनुराग ठाकुर (जन्म नाम: अनुराग सिंह ठाकुर) भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014,2015 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।[1] वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। वह खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं[2]। इससे पहले, ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
अनुराग ठाकुर | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 31 मई 2019 | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 25 मई 2008 | |
पूर्वा धिकारी | प्रेम कुमार धूमल |
चुनाव-क्षेत्र | हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश |
बहुमत | 3,99,572 (40.41%) |
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के 33वें अध्यक्ष | |
पद बहाल 22 मई 2016 – 2 जनवरी 2017 | |
पूर्वा धिकारी | शशांक मनोहर |
उत्तरा धिकारी | सी॰ के॰ खन्ना |
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष | |
पद बहाल 2011–2016 | |
पूर्वा धिकारी | अमित ठाकर |
उत्तरा धिकारी | पूनम महाजन |
जन्म | 24 अक्टूबर 1974 हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | शैफाली ठाकुर |
निवास | समीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश |
शैक्षिक सम्बद्धता | दोआबा कॉलेज (कला स्नातक) |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | भारत |
सेवा/शाखा | भारत सेना |
पद | कप्तान |
एकक | प्रादेशिक सेना |
अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था | उन्होंने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक मैच खेला है और 2000/2001 सीज़न में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ एक मैच में कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया है |
अनुराग ठाकुर का जन्म २४ अक्टूबर १९७४ को हमीरपुर में हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शीला देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होने जालन्धर के दोआब कॉलेज से बीए किया।
पहली बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे. वे चौथी बार, 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं | ठाकुर जनवरी, 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने[3]|
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 2010 में वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।[4][5]
अनुराग 34वें और दूसरे कम उम्र के अध्यक्ष है। इनसे पहले 1963 में फतेह सिंह गायकवाड़ ने 33 साल की उम्र में पद संभाला था।
अनुराग ठाकुर जुलाई 2016 में, प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने, बाद में, उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया | वह प्रादेशिक सेना में कमीशंड अधिकारी बनने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.