![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5b/Hoshang_Shah%2527s_Tomb_02.jpg/640px-Hoshang_Shah%2527s_Tomb_02.jpg&w=640&q=50)
होशंग शाह
From Wikipedia, the free encyclopedia
होशंग शाह (अल्प खाँ उर्दु:الپ خان) (१४०६-३५) मालवा क्षेत्र का औपचारिक रूप से नियुक्त प्रथम इस्लामिक राजा था।[1][2] इसे हुशंग शाह ग़ोरी के नाम से भी प्रसिद्ध इस मालवा का राजा घोषित होने से पूर्व अल्प खाँ नाम प्रचलित था। अल्प खाँ के पिता दिलावर खाँ दिल्ली के सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक के दरबार से संबद्ध रहा था। दिलावर खाँ को तुगलकों में से एक, फ़िरुज़ द्वारा मालवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। १४०१ में उसने स्वयं को दिल्ली सल्तनत से मुक्त स्वायत्त राजा घोषित कर लिया था। अतः वह माण्डू में १४०१ में मालवा के प्रथम राजा के रूप में आया था। किन्तु उसने स्वयं को वहां का राजा घोषित नहीं किया था।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5b/Hoshang_Shah%27s_Tomb_02.jpg/640px-Hoshang_Shah%27s_Tomb_02.jpg)
होशंगशाह के मकबरे को मध्य प्रदेश का ताजमहल भी कहा जाता है