![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c2/Horus_standing.svg/langhi-640px-Horus_standing.svg.png&w=640&q=50)
होरस
From Wikipedia, the free encyclopedia
होरस प्राचीन मिस्र में आकाश के देवता माने जाते थे और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।[1] होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है।[2] मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।[3] होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।[4] होरस को ओसिरिस और ईसिस का पुत्र माना जाता है।[5] होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।