![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/31/Aerial_Hollywood_Sign.jpg/640px-Aerial_Hollywood_Sign.jpg&w=640&q=50)
हॉलीवुड साइन
From Wikipedia, the free encyclopedia
हॉलीवुड साइन एक थल चिह्न और अमेरिकी सांस्कृतिक प्रतीक है जो कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर के सैंटा मोनिका पहाड़ों के हॉलीवुड हिल्स क्षेत्र में स्थित है। साइन 45 फुट लंबे (14 मीटर) सफेद अक्षरों से क्षेत्र का नाम अंग्रेज़ी भाषा में (Hollywood) विन्यास करता है और पूरे शब्द की कुल चौड़ाई 350 फुट (110 मीटर) है।[1] मूलतः इसका निर्माण 1923 में एक विज्ञापन के रूप में किया गया था, लेकिन छोड़ दिये जाने के बाद से इसकी अमेरिकी लोकप्रिय संस्कृति में पहचान बढ़ती चली गई।[2]
सामान्य तथ्य हॉलीवुड साइन The Hollywood Sign, सामान्य विवरण ...
हॉलीवुड साइन The Hollywood Sign | |
---|---|
![]() हॉलीवुड साइन का वर्तमान रूप | |
सामान्य विवरण | |
स्थान | हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स |
राष्ट्र | संयुक्त राज्य अमेरिका |
निर्देशांक | 34°8′2.77″N 118°19′18.10″W |
निर्माणकार्य शुरू | 1923 |
निर्माण सम्पन्न | 1923 |
पुनर्निर्माण | पुनर्निर्माण अक्टूबर 1978 |
ध्वस्त | अगस्त 1978 |
ग्राहक | वुडरफ़ और शाउल्स (हॉलीवुडलैंड) |
प्राविधिक विवरण | |
संरचनात्मक प्रणाली |
लकड़ी और पत्रक धातु (1923–1978) स्टील (1978–वर्तमान) |
आकार |
45 फीट (13.7 मी॰) लंबा, 350 फीट (106.7 मी॰) चौड़ा मूल: 50 फीट (15.2 मी॰) tall |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | थॉमस फिस्क गोफ |
बंद करें