![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a5/HVFFLondon2017Cap-ALS-29_%252835183142201%2529_Cropped.jpg/640px-HVFFLondon2017Cap-ALS-29_%252835183142201%2529_Cropped.jpg&w=640&q=50)
हेली ऐटवेल
From Wikipedia, the free encyclopedia
हेली एलिजाबेथ ऐटवेल (जन्म: ५ अप्रैल १९८२)[3][4] एक ब्रिटिश अभिनेत्री है,[5] जिन्हें अ व्यू फ्रॉम द ब्रिज जैसे स्टेज प्रोडक्शंस या फिर द डचेस (२००८) तथा द पिल्लर्स ऑफ द अर्थ (२०१०) जैसी पीरियड फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
सामान्य तथ्य हेली ऐटवेल, जन्म ...
हेली ऐटवेल | |
---|---|
![]() २०१७ में हेली | |
जन्म |
हेली एलिजाबेथ ऐटवेल ५ अप्रैल १९८२ लंदन, इंग्लैंड[1] |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
शिक्षा की जगह | गिल्डहॉल स्कूल ऑफ़ म्यूजिक एंड ड्रामा[2] |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | २००५–वर्तमान |
बंद करें
ऐटवेल ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में सेट विभिन्न फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखलाओं में एजेंट पेगी कार्टर की भूमिका निभाई है - इस भूमिका में वह कैप्टन अमेरिका त्रयी की पहली दो फ़िल्मों (द फर्स्ट अवेंजर[6] तथा द विंटर सोल्जर[7]), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन,[8] ऐंट-मैन,[9] तथा अवेंजर्स: एंडगेम में;[10] लघु फ़िल्म एजेंट कार्टर में,[11] तथा इसी लघु फ़िल्म पर आधारित एबीसी की एक्शन-एडवेंचर सीरीज़ एजेंट कार्टर में नज़र आयी हैं।[12]