Loading AI tools
नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हेनरिक पोंटोपिदां (1857-1943) स्वीडिश उपन्यासकार एवं कहानीकार थे। 1917 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता।
हेनरिक पोंटोपिदां का जन्म 24 जुलाई, 1857 ई० में जटलैंड के फ्रेडरिका नामक स्थान में हुआ था। उनके पितामह और पिता पादरी रह चुके थे। आरंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने कोपेनहेगेन में पॉलिटेक्निक स्कूल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
पोंटोपिदां की रचनाओं में डेनमार्क के ग्राम्य जीवन का सुंदर चित्रण है। महायुद्ध के दिनों में लिखे गये 'मृतकों का साम्राज्य' में देशभक्ति के साथ-साथ एक विशेष आदर्श के प्रति निष्ठा उत्पन्न करके युद्ध से विरक्ति का संदेश है। पोंटोपिदां ने डेनमार्क के ग्रामों और नगरों का इतना तथ्यपूर्ण और सजीव चित्रण किया है कि उन्हें साहित्य जगत में डेनिश जीवन का फोटोग्राफर कहा जाता है।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.