![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4f/Kerbela_Hussein_Moschee.jpg/640px-Kerbela_Hussein_Moschee.jpg&w=640&q=50)
हुसैन इब्न अली
मुहम्मद के पोते और तीसरे इमाम (626–680) / From Wikipedia, the free encyclopedia
हज़रत हुसैन (अल हुसैन बिन अली बिन अबी तालिब, यानि अबी तालिब के पोते और अली के बेटे अल हुसैन, 626 हि. -680 हि.) हज़रत अली अल्हाई सलाम दूसरे बेटे थे और इस कारण से पैग़म्बर मुहम्मद के नाती। इसका जन्म मक्का में हुआ। इसकी माता का नाम फ़ातिमा ज़हरा था।
सामान्य तथ्य हुसैन इब्न अली حسين بن علي, जन्म ...
हुसैन इब्न अली حسين بن علي | |
---|---|
![]() हज़रत इमाम हुसैन का रौज़ा, इराक | |
जन्म |
ल. 8 जनवरी 626CE (4/5 शाबान 04 AH)[1] |
मौत |
ल. 10 अक्टूबर 680(680-10-10) (उम्र 54) (10 Muharram 61 AH) कर्बला, उमय्यद सल्तनत |
मौत की वजह | कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए |
समाधि |
इमाम हुसैन रौजा, ईराक 32°36′59″N 44°1′56.29″E |
जाति | अरब (कुरैष) |
पदवी |
सूची
ash-Shahīd[2] (Arabic for Father of Freedom) (Arabic for The Martyr) as-Sibt[2] (Arabic for The Grandson) Sayyidu Shabābi Ahlil Jannah[2][3] (Arabic for Leader of the Youth of Paradise) ar-Rashīd[2] (Arabic for The Rightly Guided) at-Tābi li Mardhātillāh[2] (Arabic for The Follower of Gods Will) al-Mubārak[2] (Arabic for The Blessed) at-Tayyib[2] (Arabic for The Pure) Sayyidush Shuhadā[4][5] (Arabic for Master of the Martyrs) al-Wafī[2] (Arabic for The Loyal) Üçüncü Ali (Turkish for Third Ali) |
अवधि | 670 – 680 CE |
पूर्वाधिकारी | हसन इब्न अली |
उत्तराधिकारी | अली इब्न हुसैन जैन अल-आबिदीन |
धर्म | इस्लाम |
जीवनसाथी |
शहर बानू उम्मे रुबाब उम् लैला उम् इस्हाक़. |
बच्चे |
सूची
|
माता-पिता |
अली इब्न अबू तालिब फ़ातिमा ज़हरा |
इमाम हुसैन रौजा, ईराक 32°36′59″N 44°1′56.29″E |
बंद करें
हज़रत हुसैन को इस्लाम में एक शहीद का दर्ज़ा प्राप्त है। शिया मान्यता के अनुसार वे यज़ीद प्रथम के कुकर्मी शासन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए सन् 680 AH में कुफ़ा के निकट कर्बला की लड़ाई में शहीद कर दिए गए थे।[6] उनकी शहादत के दिन को आशूरा (दसवाँ दिन) कहते हैं और इस शहादत की याद में मुहर्रम (उस महीने का नाम) मनाते हैं।