हिस्पर मुज़ताग़
From Wikipedia, the free encyclopedia
हिस्पर मुज़ताग़ (Hispar Muztagh) काराकोरम पर्वत शृंखला की एक उपशृंखला है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर में शिमशाल घाटी, दक्षिण में हिस्पर हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुन्ज़ा घाटी है। बाल्तोरो मुज़ताग़ के बाद यह काराकोरम पर्वतों की दूसरी सबसे ऊँची शृंखला है। हिस्पर मुज़ताग़ का सबसे लम्बा पहाड़ ७,८८५ मीटर (२५,८६९ फ़ुट) ऊँचा 'दिस्तग़िल सर' नामक पर्वत है।[1] उइग़ुर भाषा में 'मुज़' (बर्फ़) और 'ताग़' (पर्वत) जोड़कर बने शब्द का अर्थ बर्फ़ीला-पर्वत होता है।
सामान्य तथ्य देश, पर्वतमाला ...
हिस्पर मुज़ताग़ शृंखला Hispar Muztagh | |
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से ली गई हिस्पर मुज़ताग़ की तस्वीर | |
देश | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर |
---|---|
पर्वतमाला | काराकोरम |
उच्चतम बिंदु | दिस्तग़िल सर |
- ऊँचाई | 7,885 मी. (25,869 फीट) |
- निर्देशांक | 36°19′33″N 75°11′18″E |
बंद करें