हिसार
हरियाणा में स्थित शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिसार (Hisar) भारत के हरियाणा राज्य के हिसार ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2][3] यह एक प्राचीन शहर है।
सामान्य तथ्य हिसार Hisar, ज़िला ...
हिसार Hisar | |
---|---|
हिसारके दृश्य | |
निर्देशांक: 29.15°N 75.72°E / 29.15; 75.72 | |
ज़िला | हिसार ज़िला |
प्रान्त | हरियाणा |
देश | भारत |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 3,01,383 |
भाषा | |
• प्रचलित | हरियाणवी, हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 125001 |
टेलीफोन कोड | 1662 |
वेबसाइट | www.hisar.nic.in |
बंद करें
हिसार मंडल का ग्रन्थों में प्राचीन नाम इसियार वन या इसार वन के नाम से मिलता है। जहाँ हिसार शहर स्तिथ है यहां लौरा गौत्र के दो गांव थे बड़ा लौरासर(लौरस) एवं छोटा लौरासर(लौरस)। इन्हीं गांवों की जगह पर हिसार शहर बसाया गया था। यहां बसने वाले लौरा बाद में बालसमन्द गांव में जाकर बस गए।