हिब्रू भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
इब्रानी (इब्रानी: עִבְרִית, इ'ब़्रीत) सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है। यह इस्राइल की मुख्य और राष्ट्रभाषा है। इसका पुरातन रूप तौराती इब्रानी यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और तौरात, भविष्यद्वक्ताओं का लेखन, इसी में लिखा गया था। यह इब्रानी लिपि में लिखी जाती है यह दाएँ से बाएँ पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है।
इब्रानी | ||
---|---|---|
עברית | ||
बोली जाती है | इस्राईल | |
क्षेत्र | इस्राईल की भूमि | |
कुल बोलने वाले | ७० लाख (इस्राईल में)
२ लाख (अमेरिका में) | |
भाषा परिवार | *सामी-हामी भाषा-परिवार
| |
लेखन प्रणाली | इब्रानी लिपि | |
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | इस्राइल | |
नियामक | इब्रानी भाषा अकादमी | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | he | |
ISO 639-2 | heb | |
ISO 639-3 | – | |
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |
प्रथम महायुद्ध के बाद फ़िलिस्तीन (यहूदियों का इज़रायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् 1918 में यरूशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय स्थापित हुआ जिसके सभी विभागों में इब्रानी ही शिक्षा का माध्यम है। इज़रायल राज्य में कई दैनिक पत्र भी इब्रानी में निकलते हैं।
हिब्रू को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के भाषा वैज्ञानिकों ने भाषाओं की मृत सूची में डाल दिया था। 1948 में जब इस्राइल स्वतन्त्र हुआ तो उसने तुर्की की तरह ही अपनी भाषा इब्रानी में शिक्षा और शासन–प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों को कार्यान्वित करने का निर्णय लिया। आज यहाँ सभी शैक्षिक, प्रशासनिक, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के लक्ष्य इब्रानी में गरिमा के साथ प्राप्त कर लिए हैं। यहाँ विज्ञान और तकनीक से जुड़े श्रेष्ठतम आविष्कारों की शब्दावली इब्रानी में है।