हिजाब
मुस्लिम महिलाओं द्वारा परदे के लिए सिर और गर्दन को ढकने वाला घूंघट / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिजाब (अंग्रेज़ी:Hijab) शरीर के कुछ अंगों को ढकने या छुपाने के लिए मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां जिस परिधान को प्रयोग में लाती हैं आम जन में उसे भी कहते हैं, मुसलमानों में हैडस्कार्फ और नक़ाब के मिले जुले रूप का ये आधुनिक परिधान है जिसे मुस्लिम महिलाएं बाहर जाने पर पहनती हैं। हिजाब का शाब्दिक अर्थ है आड़,ओट या परदा।[1]हिजाब, नक़ाब, स्कॉर्फ वस्त्रों के नामों से फ़र्क़ समझना मुश्किल होता है।[2]
विभिन्न देशों के मुसलमानों ने इस्लामी परदे के नियम[3] के लिए अलग-अलग प्रथाओं को अपनाया है। हिजाब परिधान की विभिन्न देशों में अलग-अलग कानूनी और सांस्कृतिक स्थिति है। अफ़ग़ानिस्तान और ईरान में महिलाओं के लिए अनिवार्य है, वहीं फ्रांस में प्रतिबंध है तो तुर्की में प्रतिबंध हटाये गये हैं। सार्वजनिक प्रयोग पर बहस लगातार हो रही है[4]