![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b5/India_Uttar_Pradesh_districts_2012_Hathras.svg/langhi-640px-India_Uttar_Pradesh_districts_2012_Hathras.svg.png&w=640&q=50)
हाथरस जिला
उत्तर प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
हाथरस ज़िला जिसे बीच में महामायानगर जिले के नाम से जाना जाता था। भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय हाथरस है और यह अलीगढ़ मण्डल का एक हिस्सा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1840 वर्गकिमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 15 लाख 65 हजार है और यह जिला हींग के लिए भी प्रसिद्ध है। हाथरस की विश्व में पहचान यहां की हींग और रंग गुलाल के लिए है। हाथरस को हींग की मंडी कहा जाता है। यहां हींग की 60 फैक्ट्रियां हैं जिनसे लगभग 70 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार होता है।
सामान्य तथ्य राज्य, प्रभाग ...
![]() उत्तर प्रदेश में हाथरस ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
उत्तर प्रदेश ![]() |
---|---|
प्रभाग | अलीगढ़ |
मुख्यालय | हाथरस |
क्षेत्रफल | 1,840 कि॰मी2 (710 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 1.565 मिलियन (2011) |
साक्षरता | 63.38 %[1] |
तहसीलें | 4-सादाबाद, हाथरस, सासनी व सिकंदराराऊ |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | हाथरस |
राजमार्ग | NH 509 |
आधिकारिक जालस्थल |
बंद करें