![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/15/MindSpace_campus_in_Hyderabad%252C_India.jpg/640px-MindSpace_campus_in_Hyderabad%252C_India.jpg&w=640&q=50)
हाईटेक सिटी
हैदराबाद में एक जगह / From Wikipedia, the free encyclopedia
हाईटेक सिटी (हैदराबाद इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कंसलटेंसी सिटी) हैदराबाद का प्रमुख टॉउनशिप एरिया है। यह टॉउनशिप माधापुर और गचीबाउली के नगर परिसर के पास ही है। जब बेंगलूरू एक आईटी सेंटर के रूप में उभरा तब आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद को आईटी हब बनाने की योजना बनाई।[1]
सामान्य तथ्य उद्योग, मुख्यालय ...
![]() वेगा टवर्स | |
उद्योग | सूचना प्रौद्योगिकी |
---|---|
मुख्यालय | रंगा रेड्डी जिला, हैदराबाद, तेलंगाना, India |
वेबसाइट |
www |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/Mindspace_hyd_metro_station.jpg/640px-Mindspace_hyd_metro_station.jpg)
नायडू ने कई आईटी कंपनियों को यहां सेंटर स्थापित करने का निमंत्रण दिया। हाईटेक सिटी प्रोजेक्ट का पहला चरण साइबर टॉवर और दूसरा चरण साइबर गेटवे था। साइबर टॉवर जीई केपिटल और ऑरेकल कार्पोरेशन जैसे मल्टीनेशनल के लिए ऑफिस था। हाईटेक सिटी में सत्यम कंप्यूटर्स, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, माइंडस्पेश, एलएंडटी, इंफोसिस, एपीआईआईसी, आईबीएम और गूगल सहित कईयों के ऑफिस हैं।