हाइती
From Wikipedia, the free encyclopedia
बदलाव की आवश्यकता है-
Republic of Haiti हाइती गणराज्य |
||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||||
राष्ट्रवाक्य: "L'Union Fait La Force" (फ्रांसीसी) "एकता से शक्ति" Republic of Haiti |
||||||||
राष्ट्रगान: ला डेस्सलिनिएन्ने फ्रांसीसी
|
||||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | पोर्ट-अउ-प्रिंस 18°32′N 72°20′W | |||||||
राजभाषा(एँ) | फ्रांसीसी, हैतियन क्रेओले | |||||||
मानवजातीय वर्ग | Black 95%; mulatto and white 5% |
|||||||
निवासी | हैतियन | |||||||
सरकार | शासकीय साम्राज्य | |||||||
- | राजा | - | ||||||
स्थापना | ||||||||
- | सेंट डोमिन्गें के रूप में 1256 | 1697 | ||||||
- | फ्रांस से स्वतंत्रता 35 ईस्वी | 1 जनवरी 1804 | ||||||
क्षेत्रफल | ||||||||
- | कुल | 27,751 km2 (140 वां) | ||||||
- | जल (%) | 0.7 | ||||||
जनसंख्या | ||||||||
- | 2009 जनगणना | 10,033,000 (82वाँ) | ||||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||||
- | कुल | $11.562 अरब (-) | ||||||
- | प्रति व्यक्ति | $1,318 (-) | ||||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.471[1] निम्न · 168वाँ |
|||||||
मुद्रा | गौरदे (HTG) | |||||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰-5) | |||||||
यातायात चालन दिशा | right | |||||||
दूरभाष कूट | 509 | |||||||
इंटरनेट टीएलडी | .ht |
हाइती या हेटी (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी; हैतियन क्रियोल: 'अयेति'), आधिकारिक तौर पर 'हाइती साम्राज्य ' केरिबियन साम्राज्य है।[2] यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हाइती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है।
हाइती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।[2] हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।