Loading AI tools
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हसदेव नदी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है तथा कोरिया, कोरबा के कोयला क्षेत्र में तथा जांजगीर-चाम्पा के मैदान में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। यह नदी कोरिया ज़िले की कैमूर पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, जांजगीर-चाम्पा जिलों में बहती हुई सिलाडीह (जांजगीर-चाम्पा ज़िला) के पास महानदी में मिल जाती है। हसदेव का अधिकांश प्रवाह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ है। इसकी कुल लंबाई 176 किलोमीटर और प्रवाह क्षेत्र 7210 वर्ग किमी है। इसकी सहायक नदियां तान, झींग, उतेंग, गज, चोरनई है।[1][2]
हसदेव नदी River Hasdeo | |
---|---|
कोरिया ज़िले में हसदेव नदी पर अमृतधारा जलप्रपात | |
स्थानीय नाम | हसदो (हसदेव) |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
ज़िले | कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा |
नगर | मनेंद्रगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | कैमूर पहाड़ी |
• स्थान | सोनहत, कोरिया ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत |
नदीमुख | सिलाडीह |
• स्थान |
जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत |
लम्बाई | 333 कि॰मी॰ (207 मील) |
जलसम्भर लक्षण |
सर्वमंगला मंदिर : कोरबा ज़िला मुख्यालय से दक्षिण पश्चिम दिशा में लगभग 7 किलोमीटर की दूरी में यहां के ब्रिटिश कालीन जमींदारों में से एक राजेश्वर दयाल के पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था। मंदिर के पश्च दिशा में एक गुफा है,जो हसदेव नदी के नीचे से जाता है और दूसरी ओर खुलता है। रानी धनराज कुंवर इससे दैनिक दर्शन के लिए आती थीं।[3]
मड़वारानी मंदिर : कोरबा से चाम्पा में बीच में पहाड़ पर स्थित मंदिर है। अश्विन(क्वांर) नवरात्रि और दशहरा पर्व का विशेष महत्व है।[4]
अनेक विभिन्न सर्वेक्षण एवं शोध अध्ययन में पाया गया है कि हसदेव नदी का जल कृषि तथा निस्तारी के लिए तो फिर भी उपयोग में लाया जा सकता है, किन्तु यह जल सीधे पीने योग्य नहीं है। हसदेव नदी के जल में ठोस व तरल औद्योगिक प्रदूषक व अपशिष्ट के अलावा भारी धातुओं(हैवी मेटल्स) का मिलना इस नदी की दुर्दशा का प्रमाण है। इसका कारण इस नदी के किनारे बसे औद्योगिक नगर हैं, जिनमें विशेष रूप से कोरबा तथा चाम्पा प्रमुख हैं।[5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.