स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस एजी (लघु: स्विस) स्विट्ज़रलैंड की ध्वजवाहिका[5] वायुसेवा है। यह उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, अफ़्रीका एवं एशिया में अनुसूचित उड़ानें संचाक्लित करती है। यह कंपनी २००२ में स्विसएयर के दीवालिया हो जाने पर स्थापित हुई थी। स्विसएयर देश की पूर्व ध्वजवाहिका वायुसेवा थी।
![]() | ||||
| ||||
स्थापना | 2002[1] | |||
---|---|---|---|---|
केन्द्र | ज़्यूरिख विमानक्षेत्र | |||
प्रमुख शहर |
| |||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. | माइल्स एण्ड मोर | |||
विमानक्षेत्र लाउंज | HON & सिनेटर लाउंज | |||
एलाइंस | स्टार एलायंस | |||
सहयोगी | ||||
बेड़े का आकार | 81 | |||
गंतव्य | 72 | |||
कंपनी का नारा | ऑवर साइन इज़ अ प्रॉमिस | |||
मातृ कंपनी | डॉश लुफ़्थान्सा एजी | |||
मुख्यालय |
यूरो एयरपोर्ट बेसल – मलहाउस-फ़्रीबर्ग निकट बेसल, स्विट्ज़र्लैंड रजिस्टर: बेसल[2] | |||
प्रमुख व्यक्ति | हैरी होह्मीस्टर (अध्यक्ष एवं सी.ई.ओ)[3] | |||
रेवेन्यु |
![]() | |||
लाभ |
![]() | |||
जालस्थल | www.swiss.com |
स्विस एक जर्मन वायुसेवा लुफ़्थान्सा की सहभागी कंपनी है, जिसका मुख्यालय यूरो एयरपोर्ट बेसल – मलहाउस-फ़्रीबर्ग, निकट बेसल, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, एवं एक कार्यालय क्लोटेन, स्विट्ज़रलैंड में ज़्यूरिख विमानक्षेत्र में भी स्थित है।[6] कंपनी का प्ण्जीकृत कार्यालय बेसल में स्थित है।[7]
यह वायुसेवा IATA कूट LX का प्रयोग करती है, जो इसे स्विस क्षेत्रीय वायुसेवा क्रॉसएयर (स्विसएयर का कूट र्हा SR) से विरासत में मिला है। इसका ICAO कूट है SWR और यह भी स्विसएयर (क्रॉसएयर का था CRX) से विरासत में मिला है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय वायु परिवहन अधिकार सुरक्षित रखे जा सकें।