स्टॉकहोम
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्टॉकहोम या स्टॉकहोल्म (Stockholm) उत्तरी यूरोप में स्थित स्वीडन देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूरे स्कैन्डीनेविया इलाके का भी सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। २०१० में इसके नगर निगम के तहत रहने वाले नागरिकों की आबादी ८,५१,१५५ अनुमानित की गई थी। उस समय इसके पूरे शहरी इलाके में १३.७ लाख लोग और पूरे स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग २१ लाख बस रहे थे। कुल मिलकर स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में पूरे स्वीडन के २२% नागरिक रहते हैं।
स्टॉकहोम | |||
---|---|---|---|
राजधानी शहर | |||
पुराना नगर का हवाई दृश्य, केप्सब्लोन, स्टॉकहोम सिटी हॉल, होतोरिएत इमारत, एरिक्सन ग्लोब और स्टॉकहोम महल. | |||
| |||
उपनाम: एकन, उत्तर का वेनिश, स्कैंडिनेविया का वेनिस,[1] मैलरडोर्टइंगेन | |||
निर्देशांक: 59°19′46″N 18°4′7″E | |||
देश | स्वीडन | ||
प्रांत | सदरमनलैंड और अपलैंड | ||
काउंटी | स्टॉकहोम काउंटी | ||
नगर पालिका | 11
स्टॉकहोम नगर पालिका
हुदिंगे नगर पालिका यार्फल्ला नगर पालिका सोलना नगर पालिका सोल्लेनतुना नगर पालिका बोत्शिर्क्य नगर पालिका हानिंगे नगर पालिका तुरुसा नगर पालिका सुन्दबायबर्ग नगर पालिका नाक्या नगर पालिका दंदेरिन नगर पालिका | ||
पहला उल्लेख | 1252 | ||
घोषणापत्र | 13वीं शताब्दी | ||
शासन | |||
• महापौर | केरिन वानगार्ड | ||
क्षेत्रफल[2] | |||
• राजधानी शहर | 188 किमी2 (73 वर्गमील) | ||
• नगरीय | 381.63 किमी2 (147.35 वर्गमील) | ||
• महानगर | 6519 किमी2 (2,517 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 0 मी (0 फीट) | ||
जनसंख्या (2014)[3][4][5] | |||
• राजधानी शहर | 952,058 | ||
• घनत्व | 5,100 किमी2 (13,000 वर्गमील) | ||
• महानगर[6] | 1,538,517 | ||
• महानगर घनत्व | 4,000 किमी2 (10,000 वर्गमील) | ||
• महानगर | 2,315,612 | ||
• महानगरीय घनत्व | 360 किमी2 (920 वर्गमील) | ||
वासीनाम | स्टॉकहोमवासी | ||
समय मण्डल | सीईटी (यूटीसी+1) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी (यूटीसी+2) | ||
डाक कोड | 100 00-199 99 | ||
दूरभाष कोड | +46-8 | ||
जीडीपी(नाममात्र)[7] | $180 बिलियन | ||
जीडीपी(नाममात्र)प्रति व्यक्ति | €70,000 (US$85,000) | ||
वेबसाइट | www |
स्टॉकहोम की स्थापना सन् ११८७ ईसवी में अनुमानित की गई है और यह सदियों से स्वीडन का सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। यह शहर स्वीडन के दक्षिण-मध्यपूर्व तट पर १४ द्वीपों पर मैलारन झील के मुख के समीप विस्तृत है। यह अपनी सुन्दरता, शानदार इमारतों, खुली आब-ओ-हवा और उद्यानों के लिए जाना जाता है। २००८ के विश्व शहरी सूची में इसे स्कैन्डीनेविया में पहला, यूरोप में १०वाँ और विश्वभर में २४वाँ सब से बढ़िया शहर ठहराया गया।[8] स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (जिसे रिक्स्दाग/Riksdag कहते हैं) इसी शहर में स्थित है और स्वीडन के राजा-रानी और प्रधान मंत्री भी यहीं निवास करते हैं।