स्कन्दगुप्त के जूनागढ़ अभिलेख
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्कन्दगुप्त जूनागढ़ अभिलेख में कहा गया है कि स्कन्दगुप्त ने मानदर्प से अपने फणों को उठाने वाले सर्परूपी नरपतियों का दमन किया। उन्होंने म्लेच्छ देश से अपने शत्रुओं के दर्प को भग्न कर उन्हें अपनी विजय स्वीकार करने पर बाध्य किया। इस प्रकार उन्होंने समस्त पृथ्वी और अपने शत्रुओं के गर्व पर विजय प्राप्त की।
भारी वर्षा के कारण सुदर्शन झील का बाँध टूट गया था । सौराष्ट्र के गवर्नर पर्णदत्त के पुत्र चक्रपालित द्वारा उस झील के बाँध का पुनर्निर्माण करवा दिया ।