Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सोहावल (Sohawal) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]
सोहावल Sohawal | |
---|---|
निर्देशांक: 26.750°N 81.986°E | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | अयोध्या ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 25,123 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, अवधी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 224188 |
वाहन पंजीकरण | UP-42 |
सोहावल जनपद मुख्यालय अयोध्या से 24 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में है। यहाँ एक रेलवे स्टेशन भी है जोकि तहसील से 500 मी॰ की दूरी पर है। सोहावल से कुछ दूरी पर 'खिरौनी' गाँव है। यह गाँव एकता विविधता एवं सम्पूर्णता का प्रतीक है। प्रसिद्ध शारदा सहायक नहर यहाँ से होकर गई है। इस ग्रामसभा में छोटी बड़ी मिलाकर 27 पंचायते हैं। सरयू नदी यहाँ से 4 किमी॰ दूर है। खिरौनी ग्रामसभा में 'पूरे अहलाद' नामक छोटा सा गाँव है। 'सोहावल' प्रसिद्ध लोगों की जन्म स्थली है। यहाँ जन्मे लल्लू सिंह, अवधेश प्रसाद आदि मंत्री रह चुके है। पहले सोहावल एक विधानसभा हुआ करती थी परन्तु अब सोहावल को अब बीकापुर विधानसभा में परिवर्तित कर दिया गया है। दिवाकर द्विवेदी प्रसिद्ध अवधी लोकगीत गायक यहीं के है। इसके अतिरिक्त en:Narendra Dev University of Agriculture and Technology के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अजय कुमार मौर्य सोहावल के मोइयाकपूर पुर गाँव के है।
सोहावल तहसील के पास ही सुचित्तागंज बाजार है। यह फैजाबाद जनपद की बड़ी बाजार में से एक है। सुचित्तागंज बाज़ार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, state bank of india, en:central bank of india, Sahara Insurance की शाखाएँ हैं। यहाँ की जुबेरगंज बाजार में प्रत्येक बुधवार को विशाल भैँस बाजार लगता है। इसमें भैंस के अतिरिक्त गाय बैल इत्यादि भी क्रय विक्रय हेतु लाये जाते हैं।
सुचित्तागंज बाज़ार को ठाकुर शिव दर्शन सिहं ने बसाया था। सुचित्तागंज का नाम अपने प्रिय मित्र सुचित सिहं के नाम रख दिया। ठाकुर शिव दर्शन सिहं ,ड्योढी हिन्दू सिहं के सम्मानित राज परिवार के सदस्य थे। नऊआं कुआं से सोहावल रोड़ उनके के नाम पर दर्ज है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.