सोलोमन द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है।
सोलोमन द्वीपसमूह |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "To Lead is to Serve" (सेवा के लिए नेतृत्व करें) | ||||||
राष्ट्रगान: "ईश्वर सोलोमन द्वीपसमूह की रक्षा करें" (God Save Our Solomon Islands)[1][2] कुल गीत: "God Save the Queen" गॉड सेव द क्वीन |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | होनिअरा | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | |||||
मानवजातीय वर्ग (2009 जनगणना) |
|
|||||
निवासी | सोलोमन द्वीपसमूह वासी | |||||
सरकार | एकात्मक संसदीय संवैधानिक राजतंत्र | |||||
- | सम्राट | चार्ल्स तृतीय | ||||
- | महाराज्यपाल | डेविड वुनागी | ||||
- | प्रधानमंत्री | मनाशेह सोगावरे | ||||
विधान मण्डल | राष्ट्रीय संसद | |||||
स्वतंत्रता | ||||||
- | संयुक्त राजशाही से | 7 जुलाई 1978 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 28,400 km2 (139वां) | ||||
- | जल (%) | 3.2% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2016 जनगणना | 599,419[3] (167वाँ) | ||||
- | घनत्व | 18.1/km2 (200वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2019 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $1.479 अरब[4] | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $2,307[4] | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | 2019 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $1.511 अरब[4] | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $2,357[4] | ||||
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.557[5] मध्यम · 153वाँ |
|||||
मुद्रा | सोलोमन द्वीपसमूह डॉलर (SBD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+11) | |||||
यातायात चालन दिशा | बाएँ | |||||
दूरभाष कूट | +677 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .sb |
माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।
1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीय बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप (RAMSI) सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है।
उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं।