सोन्या जहान
From Wikipedia, the free encyclopedia
सोन्या जहान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। सोन्या का जन्म जहान-रिज़वी परिवार में हुआ था। वह नूरजहां और फिल्म निर्माता शौकत हुसैन रिज़वी की पोती हैं।[2] सोन्या का मूल नाम सोन्या रिज़वी है। सोन्या के पिता अकबर हुसैन रिज़वी हैं जो नूरजहाँ के सबसे बड़े बेटे हैं। सोन्या की माँ फ्लोरेंस रिज़वी हैं जो कि फ्रांसीसी मूल की हैं और कराची पाकिस्तान में रहती हैं। वह कराची के एकमात्र फ्रांसीसी रेस्तरां का मालिक है।