![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a1/Tawang_Gate.jpg/640px-Tawang_Gate.jpg&w=640&q=50)
सेला दर्रा
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेला दर्रा या से ला (ला का मतलब दर्रा है) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग ज़िले और पश्चिम कमेंग ज़िले के मध्य अवस्थित एक उच्च तुंगता वाला पहाड़ी दर्रा है। इसकी ऊँचाई 4,170 मीटर (13,700 फुट) है और यह तिब्बती बौद्ध शहर तवांग को दिरांग और गुवाहाटी से जोड़ता है। इस दर्रे से होकर ही तवांग शेष भारत से एक मुख्य सड़क के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इस दर्रे के आस-पास वनस्पति अल्प मात्रा में उगते हैं तथा यह क्षेत्र आमतौर से वर्ष भर बर्फ से ढका होता है। इस दर्रे के शिखर के नजदीक स्थित सेला झील इस क्षेत्र में स्थित लगभग 101 पवित्र तिब्बती बौद्ध धर्म के झीलों में से एक है।[1][2]
सामान्य तथ्य से ला सेला दर्रा, ऊँचाई ...
से ला सेला दर्रा | |
---|---|
Se La | |
![]() अप्रैल 2015 में सेला द्वार | |
ऊँचाई | 4,170 मीटर (13,680 फीट) |
स्थान | अरुणाचल प्रदेश ![]() |
पर्वतमाला | हिमालय |
बंद करें