सुवा
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुवा फ़िजी की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शहर विती लेवु द्वीप के दक्षिण पूर्वी तट पर, केन्द्रीय प्रभाग के रेवा प्रान्त में स्थित है। सुवा, सुवा जिला और केन्द्रीय प्रभाग का प्रशासनिक केन्द्र भी है। 1882 में फिजी की राजधानी को लेवुका से बदलकर सुवा कर दिया गया था। सुवा की जनसंख्या 93,970 है (2017 जनगणना)[1] जबकि ग्रेटर सुवा शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 185,913 (2017 जनगणना) है। सुवा और उससे सटे लामी, नसीनु और नौसोरी की कुल जनसंख्या लगभग 330,000 है जो इस देश की जनसंख्या का लगभग एक तिहाई है। इस शहरी परिसर (इसमें लामी शामिल नहीं है) को सुवा-नौसोरी गलियारे के रूप में भी जाना जाता है।
सुवा Suva फिजी की राजधानी | ||
---|---|---|
सुवा केंद्रीय व्यापार जिला | ||
| ||
ध्येय: Valataka na Dina (अधिकार के लिए लड़ो) | ||
फिजी के भीतर सुवा | ||
देश | फ़िजी | |
द्वीप | विती लेवु | |
प्रभाग | केन्द्रीय प्रभाग | |
शासन | ||
• प्रणाली | सुवा नगर परिषद | |
क्षेत्रफल | ||
• शहर | 2048 किमी2 (790.5 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2017) | ||
• शहर | 93,970 | |
• घनत्व | 46 किमी2 (120 वर्गमील) | |
• महानगर | 185,913 | |
समय मण्डल | 1200 GMT (यूटीसी+12) | |
वेबसाइट | www |
सुवा फिजी का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह दक्षिण प्रशांत की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी भी है। यहाँ सभी क्षेत्रीय प्रमुख निगमों के मुख्यालयों के साथ-साथ, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों और राजनयिक मिशनों के कार्यालय भी स्थित हैं। सुवा इस क्षेत्र की फैशन राजधानी होने के साथ कला और संस्कृति का केन्द्र भी है।