सूरतगढ़
सुरतगढ मे शिक्षा क्षेत्र मे बहुत लोकप्रिय हुआ है विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सुरतगढ मे शिक्षा क्षेत्र मे बहुत लोकप्रिय हुआ है विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सूरतगढ़ (Suratgarh) थर्मल पावर प्लांटश्री गंगानगर के राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बीकानेर से 170 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में बसा हुआ है।[1][2][3] सूरतगढ़ सामरिक दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण केंद्र है जहाँ थल सेना, वायु सेना और CRPF के महत्वपूर्ण कार्यालय है।
सूरतगढ़ Suratgarh | |
---|---|
सूरतगढ़ ताप विद्युत संयंत्र | |
निर्देशांक: 29.318°N 73.899°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | राजस्थान |
ज़िला | श्रीगंगानगर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 70,536 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | राजस्थानी, पंजाबी, हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 335804 |
दूरभाष कोड | 01509 |
वाहन पंजीकरण | RJ-13 |
2021 के देशव्यापी किसान आंदोलन में सूरतगढ़ का नेतृत्व GKS और किसान जागृति मंच ने किया था।
सूरतगढ़ का प्राचिन नाम सोढल गढ़ था। जो सरस्वत्ती नदी के किनारे बसा हूआ है। यह एशिया का सबसे बडा कृषि र्फाम[4] है। यहाँ देवीदासपुर और लधेर के बीच में गुसाँई जी महाराज का विशाल मेला लगता है। माह महीने की द्वितीय (दुज) को।
सूरतगढ़ का नाम महाराजा सूरत सिंह पर रखा गया था, जिन्होंने सन् 1705 में यहाँ एक नया क़िला बनवाया। पूरा किला ईंटों का बना है, जिसमें कुछ महत्व की वस्तुएँ अब बीकानेर के किले में सुरक्षित है। इनमें हड़जोरा की पत्तियाँ, गरुड़, हाथी, राक्षस आदि की आकृतियाँ बनी है। इसी स्थान से शिव पार्वती, कृष्ण की गोवर्धन लीला तथा एक पुरुष एंव स्री की पकी हुई मिट्टी की बनी हुई मूर्तियां मिली हैं जो अब बीकानेर संग्रहालय में है।
सूरतगढ़ क़स्बा एक और रेगिस्तान से घिरा तथा दूसरी और घग्घर नदी से सिंचित अत्यंत उपजाऊ जमीन से सराबोर है। जहां एक और राजस्थान का पहला ताप विद्युत संयत्र है वहीं दूसरी और इंदिरा गांधी नहर से सिंचित उपजाऊ क्षेत्र है। लहलहाती फसल इस कसबे के चारों और हरित आभा बिखेरती है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.