सुषमा सेठ
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री हैं। अपने अभिनय सफर की शुरुआत उन्होंने 70 के दशक में की। उन्होंने सबसे अधिक हिन्दी फिल्मों में नायक के माँ के किरदार निभाये। प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, चाँदनी, दीवाना, कभी खुशी कभी ग़म और कल हो ना हो जैसी चर्चित फिल्मों में उन्होंने काम किया है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "सुषमा सेठ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य सुषमा सेठ, जन्म ...
सुषमा सेठ | |
---|---|
सुषमा सेठ, 2013 | |
जन्म |
20 जून 1936 (1936-06-20) (आयु 88) |
पेशा | अभिमेत्री |
कार्यकाल | 1956 से आजतक [1] |
बच्चे | 3 |
संबंधी |
चारु सिजा माथुर (बहन) राजकुमार सिंहजीत सिंह (बहनोई) |
वेबसाइट http://sushmaseth.com/ |
बंद करें
सुषमा ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया जैसे कि हम लोग व देख भाई देख और दर्द का रिश्ता। 80 के पूर्वार्ध में दूरदर्शन पर प्रसारित पहले सोप ओपेरा हम लोग में उनके द्वारा निभाया दादी का किरदार बेहद लोकप्रिय रहा। दादी को गले के कैंसर से पीड़ित दिखाया गया था, वे मृत्यु की कगार पर थीं पर यह सुषमा की लोकप्रियता ही थी जिसके कारण इस किरदार की उम्र को दर्शकों की माँग पर बढ़ाना पड़ा।