Loading AI tools
भारत में एक प्राचीन राजा थे जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सुदास भारत में एक प्राचीन राजा थे जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। वे दशराज्ञ युद्ध के विजेता थे जिसका वर्णन ऋग्वेद ७:१८, ७:३३ और ७:८३:४-८ में है।[1] उनका जीवनकाल अलग-अलग स्रोतों में १७०० ईसापूर्व से लेकर ११०० ईसापूर्व के बीच के किसी समय में अनुमानित किया जाता है।
'सुदास' के नाम के अर्थ पर कुछ विवाद है। वैदिक संस्कृत में इसके दो सम्भव मतलब हैं:
सुदास हिन्द-आर्यों के 'भारत' नामक समुदाय के 'तृत्सु' नामक क़बीले के नरेश थे। वे दिवोदास के पुत्र थे, जो स्वयं सृंजय के पुत्र थे। सृंजय के पिता का नाम देववत था। दशराज्ञ युद्ध के बाद भारत समुदाय का हिन्द-आर्य लोगों में बोलबाला हो गया और आगे चलकर यही पूरे देश का नाम भी पड़ गया।[2][3] उस काल में राजनैतिक व्यवस्था गणतांत्रिक क़बीलों से परिवर्तित होकर राजाओं पर केन्द्रित भी हो रही थी। दशराज्ञ युद्ध में विजयी भारत क़बीला राजा-प्रथा पर आधारित था जबकि उनके विरोध में खड़े १० क़बीले लगभग सभी लोकतांत्रिक थे।[1]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.