![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7d/Eukaryota_diversity_2.jpg/640px-Eukaryota_diversity_2.jpg&w=640&q=50)
सुकेन्द्रिक
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुकेन्द्रकी जीव उन सभी जीवों को कहा जाता है जिनकी कोशिकाओं के अन्दर केंद्रक कला से घिरा एक केन्द्रक हो। सुकेन्द्रिक और प्राक्केन्द्रकी कोशिकाओं में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि सुकेन्द्रिक कोशिकाओं में एक केन्द्रक होता है जिसके अन्दर आनुवंशिक सामान होता है। जीवविज्ञान में सुकेन्द्रिक कोशिकाओं वाले जीवों के टैक्सोन को 'सुकेंद्रिक' कहते हैं।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7d/Eukaryota_diversity_2.jpg/640px-Eukaryota_diversity_2.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d1/Eukaryote_DNA-hi.svg/640px-Eukaryote_DNA-hi.svg.png)
प्राक्केन्द्रकी जीव तथा आर्किया को छोड़कर लगभग सभी जीव और वनस्पतियाँ सुकेन्द्रकी जीवों के अन्तर्गत आ जातीं हैं। अर्थात वनस्पतियाँ, जन्तु, कवक, अवपंक मोल्ड्स, प्रोटोज़ोआ और शैवाल सभी सुकेन्द्रकी जीव हैं।