![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d6/BSF_Insignia.svg/langhi-640px-BSF_Insignia.svg.png&w=640&q=50)
सीमा सुरक्षा बल
भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल / From Wikipedia, the free encyclopedia
सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स,अंग्रेज़ी: Border Security Force - संक्षेप में बीएसएफ, BSF) भारत का एक प्रमुख सशस्त्र पुलिस बल है एवँ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 1 दिसंबर 2023 को 59वां सीमा सुरक्षा बल दिवस मनाया गया। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।[1] इस समय बीएसएफ की 192 बटालियन है और यह 6,385.39 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि पवित्र, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
![]() | |
संक्षेपाक्षर | सीसुब, बीएसएफ |
---|---|
सिद्धांत | “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” |
स्थापना | दिसम्बर 1, 1965 |
मुख्यालय |
सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, ब्लॉक 10 सी जी ओ कॉम्प्लेक्स लोधी रोड नई दिल्ली 110003 |
जालस्थल | bsf.nic.in |