सीधी ज़िला
मध्य प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
सीधी मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित जिला है। इसका मध्य प्रदेश में एक ऐतिहासिक स्थान है। सीधी जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। सोन इस जिले की महत्वपूर्ण नदी है। यह नदी प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। सिंगरौली (24 मई 2008 को सीधी जिला से अलग हुआ) बहुत बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र है। इससे देश भर के कई उद्योग को कोयले की आपूर्ति की जाती है। यहीं पर विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित है, जिससे बहुत बड़े क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति होती है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जनवरी 2021) स्रोत खोजें: "सीधी ज़िला" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सीधी जिला | |
---|---|
मध्य प्रदेश का जिला | |
चन्द्रेश मंदिर
का निर्माण चेदी राजवंश | |
मध्य प्रदेश में सीधी जिला | |
निर्देशांक (Sidhi): | |
देश | India |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संभाग | रीवा संभाग |
मुख्यालय | सीधी |
तहसीलें | 7 |
शासन | |
• लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | सीधी |
क्षेत्रफल | |
• Total | 4851 किमी2 (1,873 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• Total | 1,127,033 |
• घनत्व | 230 किमी2 (600 वर्गमील) |
• महानगर | 93,121 |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 66.09per cent |
• Sex ratio | 952 |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+05:30) |
मुख्य राजमार्ग | NH-39 |
औसत वार्षिक वर्षा | normal mm |
वेबसाइट | sidhi |
सीधी जिला राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा पर 22’’, 47’’5’ और 24.42’’10’’ उत्तर अक्षांश और 81ः18’’40 और 82’’48’’30 पूर्व देशांतर के मध्य स्थित है। सीधी जिला रीवा संभाग के 4 जिलों में से एक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सीधी की दूरी 632 कि॰मी॰ है। वहीं संभागीय मुख्यालय से इसकी दूरी 80 कि॰मी॰ है। यह जिला पूर्व-पश्चिम में 155 और उत्तर-दक्षिण में 95 कि॰मी॰ क्षेत्र में फैला है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 10,532 कि॰मी॰ है।
जिले में चौफाल,छुहीया,मोहनिया,खाम्ह घाटी में विशाल दृश्य जंगल की ज्वाला और फूलों का खुबसूरत नजारा है। वहीं महुआ के फूलों की खुशबू मदमस्त कर देती है।सीधी जिले में कुसमी तहसील के अंतर्गत बना बरचर बांध जिले का सबसे बड़ा बांध है !इस बांध से सिंचाई होती है तथा मछली पालन होता है !यह बांध संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है !बांध के आसपास साल के घने वन आच्छादित है जो काफी मनमोहक है !
हाल ही मे मोहनिया टनल बनकर तैयार हुआ है जिसको रीवा सीधी टनल के नाम से भी जाना जाता हैं। इसकी लंबाई 2280 मीटर है। यह मध्य प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग है जो रीवा सीधी की यात्रा में 45 मिनट की बचत करता है।