Loading AI tools
बोलिविया में एक नमक का मैदान विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सालार दे उयुनी (स्पेनी: Salar de Uyuni), जिसे सालार दे तुनुपा (स्पेनी: Salar de Tunupa) भी कहा जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। १०,५८२[1] वर्ग किमी के क्षेत्रफल (लगभग भारत के त्रिपुरा राज्य के बराबर) वाला यह नमक का मैदान बोलिविया के पोतोसी व ओरूरो विभागों में स्थित है। यह ३,६५६ मीटर (११,९९५ फ़ुट) की ऊँचाई पर ऐन्डी पर्वत शृंखला के छोर पर स्थित है।[2]
सालार दे उयुनी कुछ प्रागैतिहासिक झीलों में बदलाव के कारण बन गया था।[3] वर्तमान काल में यह कई मीटर मोटी नमक की परत वाला मैदान है जिसके नीचे एक अत्यंत खारे पानी का सरोवर है। इस निचले सरोवर में लिथियम का घनत्व बहुत है और अनुमान लगाया गया है कि विश्व का ३०% से ७०% प्राप्त किया जा सकने वाला लिथियम इसी स्थान पर है।[4] अनुमान लगाया गया है कि सालार दे उयुनी में १० अरब टन नमक जमा हुआ है।[3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.