![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/d/d0/%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE.jpg/640px-%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25BE.jpg&w=640&q=50)
सांवरिया
2007 की संजय लीला भंसाली की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
सांवरिया 2007 की हिन्दी भाषा की रूमानी फिल्म है। यह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इसको फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की की 1848 की लघु कहानी श्वेत रातें पर आधारित करके बनाया गया है। इस फिल्म से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने पर्दापण किया था।
सामान्य तथ्य सांवरिया, निर्देशक ...
सांवरिया | |
---|---|
![]() | |
निर्देशक | संजय लीला भंसाली |
लेखक |
प्रकाश कपाड़िया विभा शर्मा |
आधारित |
फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की की श्वेत रातें |
निर्माता | संजय लीला भंसाली |
अभिनेता |
रणबीर कपूर सोनम कपूर रानी मुखर्जी सलमान ख़ान ज़ोहरा सहगल |
छायाकार | रवि चन्द्रन |
संपादक | बेला सहगल |
संगीतकार | मोंटी शर्मा |
प्रदर्शन तिथि |
9 नवम्बर 2007 |
लम्बाई |
138 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें
यह 9 नवंबर 2007 को जारी हुई और एक व्यावसायिक विफलता साबित हुई। इसकी कहानी, पटकथा और गति को तीखी आलोचना मिली।[1] 53वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में, सांवरिया को 6 नामांकन प्राप्त हुए। यह ज़ोहरा सहगल और बेगम पारा की मृत्यु से पहले की आखिरी फिल्म रही।