![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/97/CERN_member_states.svg/langhi-640px-CERN_member_states.svg.png&w=640&q=50)
यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन
From Wikipedia, the free encyclopedia
सर्न (Organisation Européenne pour la Recherche Nucléaire या CERN (फ़्रान्सीसी में) = यूरोपीय नाभिकीय अनुसन्धान संगठन) कण भौतिकी की विश्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। यह फ्रान्स और स्विट्जरलैण्ड की सीमा पर जिनेवा के उत्तर-पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में है। इस संस्था में बीस यूरोपीय सदस्य देश हैं। इस समय लगभग २६०० स्थाई कर्मचारी एवं दुनिया भर के कोई ५०० विश्वविद्यालयों एवं ८० राष्ट्रों के लगभग ७९३० वैज्ञानिक एवं अभियन्ता कार्यरत हैं।
सामान्य तथ्य स्थापना, प्रकार ...
![]() सर्न के सदस्य देश | |
स्थापना | २९ सितम्बर १९५४ |
---|---|
प्रकार | कण त्वरक प्रयोगशाला |
मुख्यालय | जिनेवा |
सदस्यता |
22 सदस्य देश एवं 8 पर्यवेक्षक देश |
Leader | रॉबर्ट ऐमार (Robert Aymar) |
जालस्थल |
बंद करें
भारत भी इसका 2002 से इसका एक पर्यवेक्षक देश है। वर्तमान में भारत को 2017 में सहायक सदस्य ( Associate Member ) बनाया गया ।