![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b1/Red_fir.jpg/640px-Red_fir.jpg&w=640&q=50)
सनोबर
From Wikipedia, the free encyclopedia
सनोबर (अंग्रेज़ी: fir, फ़र) एक सदाबहार कोणधारी वृक्ष है जो दुनिया के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। इसकी ४५-५५ जातियाँ हैं और यह पायनेसीए नामक जीवैज्ञानिक कुल का सदस्य है। सनोबर १० से ८० मीटर (३० से २६० फ़ुट) तक के ऊँचे पेड़ होते हैं। इनके तीली जैसे पत्ते टहनी से जुड़ने वाली जगह पर एक मोटा गोला सा बनाते हैं जिस से आसानी से पहचाने जाते हैं। वनस्पति-विज्ञान की दृष्टि से इनका देवदार (सीडर) के वृक्ष के साथ गहरा सम्बन्ध है।[1] भारतीय उपमहाद्वीप में यह हिमालय के क्षेत्र में मिलते हैं।
सामान्य तथ्य सनोबर Fir, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
सनोबर Fir | |
---|---|
![]() | |
कैलिफ़ोर्निया में एक लाल सनोबर का वृक्ष | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | कोणधारी (Pinophyta) |
वर्ग: | पिनोप्सिडा (Pinopsida) |
गण: | पायनालेज़ (Pinales) |
कुल: | पायनेसीए (Pinaceae) |
वंश: | एबीस (Abies) मिलर |
जातियाँ | |
४५-५५ ज्ञात जातियाँ |
बंद करें