![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/ca/Shwedagon-Pano.jpg/640px-Shwedagon-Pano.jpg&w=640&q=50)
श्वेडागोन पगोडा
From Wikipedia, the free encyclopedia
श्वेडागोन पगोडा (बर्मी: ရွှေတိဂုံ ဘုရား, श्वेडागोन फया;अंग्रेज़ी: Shwedagon Pagoda) बर्मा की राजधानी यांगोन में स्थित एक ९९ मीटर ऊँचा सोने से ढका हुआ पगोडा और स्तूप है। यह कन्डोजी झील (ကန်တော်ကြီး, Kandawgyi Lake) से पश्चिम में सिन्गुटरा पहाड़ी (သိင်္ဂုတ္တရကုန်းတော်, Singuttara Hill) पर स्थित है और पूरे यांगोन शहर से ऊँचाई पर है। यह बर्मा का सब से महत्वपूर्ण और शुभ पगोडा माना जाता है और इसमें पिछले पाँच बुद्धों की कुछ यादगारें हैं: काकूसंध की छड़ी, कोणगमन की पानी की छन्नी, कश्यप के वस्त्र का एक अंश और गौतम बुद्ध के बालों के आठ रेशे।[1][2]
सामान्य तथ्य श्वेडागोन पगोडा, धर्म संबंधी जानकारी ...
श्वेडागोन पगोडा | |
---|---|
ရွှေတိဂုံစေတီတော် | |
![]() | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | बौद्ध धर्म |
पंथ | थेरवाद बौद्ध धर्म |
क्षेत्र | रंगून प्रान्त |
त्यौहार | श्वेडागोन पगोडा पर्व (तबंग) |
शासी निकाय | The Board of Trustees of Shwedagon Pagoda |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
अवस्थिति जानकारी | |
नगर निकाय | रंगून |
देश | म्यान्मार |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | पगोडा |
निर्माण पूर्ण | 6वी शताब्धी |
आयाम विवरण | |
ऊँचाई (अधि.) | 105 मी॰ (344 फीट) |
शिखर ऊँचाई | 112.17 मी॰ (368 फीट) |
वेबसाइट | |
www |
बंद करें