![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/15/Sridevi05.jpg/640px-Sridevi05.jpg&w=640&q=50)
श्रीदेवी
भारतीय फिल्म अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
श्रीदेवी (जन्म: श्री अम्मा येंजर अय्यपन; १३ अगस्त १९६३ – २४ फरवरी २०१८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था।[4] भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्रीदेवी कपूर | |
---|---|
![]() 2013 में श्रीदेवी | |
जन्म |
श्री अम्मा यंगर अय्यपन 13 अगस्त 1963 सिवकासी, मद्रास (अभी तमिलनाडु), भारत |
मौत |
24 फ़रवरी 2018(2018-02-24) (उम्र 54) दुबई, संयुक्त अरब अमीरात[1] |
मौत की वजह | पानी में डूबना[2] |
पेशा | अभिनेत्री, निर्माता |
कार्यकाल | 1967–1997, 2012–2018 |
जीवनसाथी | बोनी कपूर (वि॰ 1996) |
बच्चे | 2 |
संबंधी | देखें कपूर परिवार |
पुरस्कार | पद्म श्री (2013)[3] |
१९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मो की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ।[5] अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।