![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/cd/India_relief_location_map.jpg/640px-India_relief_location_map.jpg&w=640&q=50)
शिलाँग पीक
From Wikipedia, the free encyclopedia
शिलांग पीक या शिलांग शिखर मेघालय की राजधानी शिलांग का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई सागर सतह से 1,961 मी॰ (6,434 फीट) है। यहां से शिलांग शहर का विहंगम अवलोकन किया जा सकता है। इसी कारण से यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और आंकडों के अनुसार यहां सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। बहुत से इतिहासकारों की मान्यता अनुसार इसी पर्वत के कारण इस शहर का नाम शिलांग पड़ा। यहां के स्थानी जनजातीय खासी लोगों की मान्यता है कि उनके देवता लीशिलांग इस पर्वत पर रहते हैं और वे पूरे शहर पर नजर रखते हैं और लोगों को हर तरह की मुसीबतों से बचाते हैं।[1]
सामान्य तथ्य शिलाँग पीक, उच्चतम बिंदु ...
शिलाँग पीक | |
---|---|
शिलांग शिखर | |
![]() शिलांग शिखर से शिलांग शहर का दृश्य | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 1,961 मी॰ (6,434 फीट) |
निर्देशांक | 25°32′51″N 91°52′30″E |
नामकरण | |
मूल नाम | लाइटकोर पीक |
भूगोल | |
स्थान | ![]() |
मातृ श्रेणी | खासी पहाड़ियाँ |
आरोहण | |
सरलतम मार्ग | सड़क मार्ग |
बंद करें
शिलांग पीक पर पर्यटकों के लिये के व्यूप्वाइंट भी बना है। इसके अलावा यहां भारतीय वायु सेना का रडार भी स्थापित है और यह शिलांग छावनी क्षेत्र के परिसर में ही स्थित है।