शाहरुख़ ख़ान
भारत के अभिनेता और निर्माता है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण [ʃɑːɦɾʊx xɑːn]; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाह रुख़ ख़ान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एस॰आर॰के॰ नाम से सन्दर्भित किया जाता, यह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग ख़ान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख़ ख़ान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 72 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।[2][3][4][5] फ़िल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 8 बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। 2020 में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता माने गए थे[6]
शाहरुख़ ख़ान | |
---|---|
2018 में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान | |
जन्म |
2 नवम्बर 1965 (1965-11-02) (आयु 58) |
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत[1] |
शिक्षा की जगह | हंसराज कॉलेज (बैचलर ऑफ आर्ट्स) |
पेशा | अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, टेलीविज़न हस्ती, व्यवसायी |
कार्यकाल | 1988—अबतक |
जीवनसाथी | गौरी ख़ान (1991—अबतक) |
बच्चे | 3, जिसमें आर्यन और सुहाना भी शामिल हैं |
पुरस्कार | पद्म श्री |
हस्ताक्षर |
विकिमीडिया कॉमन्स पर शाहरुख़ से सम्बन्धित मीडिया है। |
अर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत की । इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिअर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में ,एक्शन थ्रिलर फिल्मे व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है।
उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा'उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा (2006)।
२०२३ मे आने वाली शाहरुख की पहली फिल्म पठान उनकी आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ का कारोबार किया । यह फिल्म बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने ने 400 और 500 करोड़ की नेट कमाई भारत में की। शारूख खान के बारे में एक बात बता दें तो ये दुनिया के लगभग हर देश में जाने जाते हैं। फ्रांस में इनके नाम का सिक्का भी एक संघराल्य में है।
वेल्थ रिसर्च फ़ॉर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग ख़ान सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फ़र्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 5000 करोड़ बताई जाती है।[7]