![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ad/Scythia-Parthia_100_BC.png/640px-Scythia-Parthia_100_BC.png&w=640&q=50)
शक
From Wikipedia, the free encyclopedia
शक प्राचीन मध्य एशिया में रहने वाली स्किथी लोगों की एक जनजाति या जनजातियों का समूह था। शक मूलतः आर्य थे।[1][2] इनकी सही नस्ल की पहचान करना कठिन रहा है क्योंकि प्राचीन भारतीय, ईरानी, यूनानी और चीनी स्रोत इनका अलग-अलग विवरण देते हैं। फिर भी अधिकतर इतिहासकार मानते हैं कि 'सभी शक स्किथी थे, लेकिन सभी स्किथी शक नहीं थे', यानि 'शक' स्किथी समुदाय के अन्दर के कुछ हिस्सों का जाति नाम था। स्किथी विश्व के भाग होने के नाते शक एक प्राचीन ईरानी भाषा-परिवार की बोली बोलते थे और इनका अन्य स्किथी-सरमती लोगों से सम्बन्ध था। शकों का भारत के इतिहास पर गहरा असर रहा है क्योंकि यह युएझ़ी लोगों के दबाव से भारतीय उपमहाद्वीप में घुस आये और उन्होंने यहाँ एक बड़ा साम्राज्य बनाया। आधुनिक भारतीय राष्ट्रीय कैलंडर 'शक संवत' कहलाता है। बहुत से इतिहासकार इनके दक्षिण एशियाई साम्राज्य को 'शकास्तान' कहने लगे हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, सिंध, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और अफ़्ग़ानिस्तान शामिल थे।[3][4]
- विश्वास और अविश्वास के बीच स्थिति के लिए संदेह देखें।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ad/Scythia-Parthia_100_BC.png/320px-Scythia-Parthia_100_BC.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f4/Central_Asia_Physical.jpg/320px-Central_Asia_Physical.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/MenWithDragons.jpg/640px-MenWithDragons.jpg)