शंकरदयाल शर्मा
भारत के नवें राष्ट्रपति। / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ शंकरदयाल शर्मा उच्चारण सहायता·सूचना (१९ अगस्त १९१८- २६ दिसंबर १९९९) भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल २५ जुलाई १९९२ से २५ जुलाई १९९७ तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे भारत के आठवे उपराष्ट्रपति भी थे,वह भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था। केंद्र सरकार में वे संचार मंत्री के रूप में (1974-1977) पदभार संभाला। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (1972-1974) भी रहे।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2013) स्रोत खोजें: "शंकरदयाल शर्मा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य उप राष्ट्रपति, पूर्ववर्ती ...
शंकरदयाल शर्मा | |
कार्य काल २५ जुलाई १९९२ – २५ जुलाई १९९७ | |
उप राष्ट्रपति | कोच्चेरी रामण नारायणन |
---|---|
पूर्ववर्ती | रामस्वामी वेंकटरमण |
उत्तरावर्ती | कोच्चेरी रामण नारायणन |
जन्म | १९ अगस्त १९१८ आमोन गाँव,जिला सीहोर, मध्यप्रदेश, भारत |
मृत्यु | २६ दिसंबर १९९९ नई दिल्ली, भारत |
राजनैतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जीवनसंगी | विमला शर्मा |
धर्म | हिन्दू |
बंद करें