वैंकूवर
From Wikipedia, the free encyclopedia
वैंकूवर (अंग्रेज़ी: Vancouver; /vænˈkuːvər/ van-KOO-vər) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है।[1] इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है।[2] यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है।[3]
वैंकूवर | ||
---|---|---|
शहर | ||
City of Vancouver | ||
फेयरव्यू से डाउनटाउन वैंकूवर और फ़ॉल्स क्रीक | ||
| ||
ध्येय: "By Sea, Land, and Air We Prosper" | ||
वैंकूवर की मेट्रो वैंकूवर के भीतर स्थिति | ||
काउंटी | कनाडा | |
राज्य | ब्रिटिश कोलंबिया | |
क्षेत्र | लोवर मेनलैंड | |
क्षेत्रीय जिला | मेट्रो वैंकूवर | |
शामिल | 1886 | |
नाम स्रोत | कैप्टन जोर्ज वैंकूवर | |
शासन | ||
• महापौर | ग्रेगोर रॉबर्टसन (विज़न वैंकूवर) | |
• शहर काउंसिल | सभापतियों की सूची
सूज़ान एंटन (NPA)
डेविड कैडमैन (COPE) जॉर्ज चौ (Vision) हेदर डील (Vision) केरी जांग (Vision) रेमंड लूई (Vision) जोफ़ मेग्स (Vision) एंड्रिया रीमर (Vision) टिम स्टीवेंसन (Vision) एलेन वुड्सवर्थ (COPE) | |
क्षेत्रफल | ||
• शहर | 114.97 किमी2 (44.39 वर्गमील) | |
• महानगर | 2878.52 किमी2 (1,111.40 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 0-152 मी (0-501 फीट) | |
जनसंख्या (२०११ के आंकड़े)[1] | ||
• शहर | 603,502 (8th) | |
• घनत्व | 5249 किमी2 (13,590 वर्गमील) | |
• महानगर | 2,313,328 (3rd) | |
• प्राचीन नाम | वैन्कुवाराईट | |
समय मण्डल | PST (यूटीसी−8) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | PDT (यूटीसी−7) | |
Postal code span | V5K से V6Z | |
दूरभाष कोड | 604, 778 | |
एनटीएस नक्शा | 092G03 | |
GNBC कोड | JBRIK | |
वेबसाइट | City of Vancouver |
जीवन की अवस्था के आधार पर वैंकूवर को विश्व के पाँच सबसे अच्छे शहरों में से एक गिना गया है,[4][5][6] और इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) ने लगातार 10 वर्षों से इस शहर को विश्व का सबसे रहने-योग्य पद दिया है।[7] मगर वैंकूवर को कनाडा के सबसे महँगे शहरों में भी गिना जाता है, जिससे यहाँ का निवास विश्व में चौथा सबसे महँगा साबित होता है।[8] 2011 में इस शहर ने शपथ ली थी कि 2020 तक दुनिया का सबसे पर्यावरण-अनुकूल शहर बनेगा। 'वैंकूवरत्व' (Vancouverism) शहर का शहरी नियोजन डिजाइन दर्शन है।
2016 में वैंकूवर का पोर्ट मेट्रो वैंकूवर उत्तर अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह, कनाडा का सबसे व्यस्त बंदरगाह और उत्तर अमेरिका का सबसे विविध बंदरगाह था।[9][10] जहाँ वानिकी इस शहर की प्रमुख उद्योग है, वैंकूवर को प्रकृति से घिरे एक महानगर के रूप में काफी हद तक जाना जाता है, जिसकी वजह से पर्यटन भी एक प्रमुख उद्योग है। वैंकूवर और पास के बर्नाबी में मौजूद फिल्म निर्माण स्टूडियों की वजह से यह उत्तर अमेरिका के सबसे बड़े फिल्म निर्माण केंद्रों में से एक बन चुका है, और इससे इसे "उत्तर का हॉलीवुड" ("Hollywood North") उपनाम प्राप्त हुआ है।[11][12][13]
इस शहर ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल और साधारण प्रतिस्पर्धाओं को होस्ट भी किया है जैसे 1954 कॉमनवेल्थ खेल, एक्सपो 86 और 2015 फीफा महिला विश्व कप।