Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वेस्पा (इतालवी: Vespa) पियाजियो द्वारा निर्मित स्कूटर और मोपेड का इतालवी लक्जरी ब्रांड है।[2] इस नाम का अर्थ इतालवी में ततैया है। हाल के वर्षों में, कई शहरी यात्रियों ने (विशेषकर यूरोप में) नए या ठीक किये गए वेस्पा खरीदे हैं। वेस्पा (और अन्य स्कूटर) की लोकप्रियता में वृद्धि के दो कारण हैं। एक तो बड़े शहरों में मोटर कार के लिए उपलब्ध पार्किंग की कमी और वेस्पा को चलाने में लगने वाली कम लागत।
कंपनी प्रकार | सहायक कंपनी |
---|---|
उद्योग | स्कूटर |
स्थापित | 23 अप्रैल 1946 |
मुख्यालय | इटली |
मूल कंपनी | पियाजियो[1] |
वेबसाइट | vespa |
विंटेज मोटर स्कूटरों में रुचि के इस पुनरुत्थान ने एक स्कूटर रिपेयर उद्योग को भी जन्म दिया है।[3] जिसमें थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया से बाकी दुनिया में कई ठीक किये वेस्पा निर्यात किए जा रहे हैं। विश्व स्तर पर वेस्पा का सबसे बड़ा बाजार अभी भी इटली ही है। लेकिन यूनाइटेड किंगडम अभी भी वेस्पा का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक बाजार है।
पियाजियो ने पहली बार 1960 के दशक में बजाज ऑटो को भारत में वेस्पा स्कूटर के उत्पादन का लाइसेंस दिया था। 1971 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के निजीकरण कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में पियाजियो के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया। यह साझेदारी समाप्त होने के बाद भी बजाज ने वेस्पा के डिज़ाइन के ऊपर बना चेतक स्कूटर का उत्पादन जारी रखा।
भारत में एक और वेस्पा पार्टनर एलएमएल मोटर्स था। 1983 में पियाजियो के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में एलएमएल ने भारतीय बाजार में वेस्पा से प्रेरित स्कूटर जारी किये। 1999 में, पियाजियो के साथ लंबे विवाद के बाद एलएमएल ने पियाजियो की हिस्सेदारी वापस खरीद ली और साझेदारी समाप्त हो गई। फिर भी एलएमएल ने वेस्पा से प्रेरित स्कूटर का उत्पादन जारी रखा। 2 जून 2017 को एलएमएल ने दिवालिया होने का नोटिस जारी किया और वह 2018 में स्थायी रूप से बंद हो गई।
2012 में नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो से वेस्पा ने भारतीय बाजार में फिर से प्रवेश किया। पियाजियो ने एक्सपो में अपने स्कूटरों के कई संस्करण पेश किये। वेस्पा ने इस बार किसी भी भारतीय कंपनी से साझेदारी नहीं की और भारत में अपने स्कूटर स्वयं जारी किये। अब यह भारत में पांच संकरण में बिकता है जिनकी कीमत 1.17 लाख से 1.54 लाख के बीच है।[4][5] इसका इलेक्ट्रिक संस्करण भी कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा है जिसका नाम "वेस्पा इलेक्ट्रिका" रखा गया है। कंपनी के अनुसार वह 3.5 घंटे में फूल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक चलेगा और वह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.