वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी)
From Wikipedia, the free encyclopedia
वू जिआंग या वू (乌江, Wu River) चीन की यांग्त्से नदी की एक दक्षिणी उपनदी है। यह १,१५० किलोमीटर लम्बी है और लगभग इसका पूरा मार्ग चीन के दक्षिणी गुइझोऊ प्रान्त के पहाड़ी और बीहड़ इलाक़ों से गुज़रता है। इसका कुल जलसम्भर क्षेत्र लगभग ८०,३०० वर्ग किमी पर विस्तृत है। यह नदी गुइझोऊ की राजधानी गुइयांग से भी होकर गुज़रती है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/49/Voa_chinese_Wu-River_29jun10_300.jpg/230px-Voa_chinese_Wu-River_29jun10_300.jpg)