विकिपीडिया:हिन्दी दिवस
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुख्यपृष्ठ | वार्तालाप | सूचना | सहायता | सदस्य |
![]() |
यह एक विकिपरियोजना है, सम्पादकों का एक सहयोग क्षेत्र एवं मुक्त समूह, जो कि किसी विशिष्ट शीर्षक पर विकिपीडिया के फैलाव को , या विकिपीडिया के किसी आंतरिक प्रक्रिया के संगठन हेतु समर्पित है। |
![]() |
हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता |
![]() |
प्रतिभागियों का पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। |
विकिपीडिया
हिन्दी दिवस
१४ सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सभी हिन्दी भाषियों को अपने भाषा के प्रति जागरूक करना है। हिन्दी दिवस को मनाने के लिए विकिपीडिया में लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिससे हिन्दी विकिपीडिया में अधिक से अधिक उच्च गुणवत्ता के लेख बन सकें।
नियम
- इस प्रतियोगिता में नया, पुराना कोई भी सदस्य भाग ले सकता है।
- ये लेख प्रतियोगिता १४ सितंबर २०१९ से १३ अक्तूबर २०१९ तक चलेगी, उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
- इस प्रतियोगिता में केवल नए लेखों को ही सम्मिलित किया जा सकता है और एक सदस्य कितने भी लेख बनाकर उसका नामांकन कर सकता है।
- इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी विषय पर लेख बनाया जा सकता है किन्तु लेख का विषय उल्लेखनीय होना चाहिए, लेख विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन न करते हों, लेख आधार स्तर से बड़ा होना चाहिए, लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए, लेख में कम से कम दो संदर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए। लेख में ज्ञानसन्दूक, चित्र, विकिडाटा से जुड़ा होने पर, दूसरे लेखों की कड़ी जुड़े होने आदि से अधिक अंक दिये जाएँगे।
- परिणाम की गणना अंको से की जाएगी।