विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने की नीति
From Wikipedia, the free encyclopedia
विकिपीडिया पृष्ठों को प्रबंधक एवं उत्पाद नियंत्रक हटा सकते हैं। पृष्ठ हटाये जाने पर वह पृष्ठ और उसके सभी पुराने अवतरण अंतर्जाल पर दिखाई देना बन्द हो जाते हैं। हटाए गए पृष्ठों को उत्पात नियंत्रक एवं प्रबंधक वापस ला सकते हैं।
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक नीति के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमति बनी हो। |
|
यह विकिपीडिया नीति हटाने की जगह कुछ विकल्प देती है जिन्हें पृष्ठ हटाने से पहले प्रयोग करने की कोशिश करनी चाहिए। यह नीति बताती है कि विकिपीडिया पृष्ठों को कब और किन कारणों से हटाया जा सकता है और हटाने की क्या-क्या प्रक्रियाएँ हैं।