विकिपीडिया:विकिपरियोजना हवाई अड्डा/कार्य सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
परिचय | निर्देश | लेख सामग्री | साँचे व श्रेणियाँ | कार्य सूची | प्रगति | चर्चा | प्रवेशद्वार |
हवाई अड्डा परियोजना में कई तरह के कार्य हैं और हो सकते हैं जैसे कि सम्बन्धित साँचों, श्रेणियों का निर्माण व रखरखाव। हवाई अड्डों के लेख बनाना। यह कार्य अनुवाद उपकरण से आसानी से किया जा सकता है। और हम आपको ऐसा ही करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अनुवाद उपकरण मशीनी होता है और उस अनुवादित लेख में सुधार की बहुत गुंजाइश होती है। इसलिए सुधार के बाद ही प्रकाशित करें। पुराने बने लेखों को भी सुधारा जा सकता है। तमाम लेखों में वायुसेवाएँ और गंतव्य अभी भी अंगेजी भाषा में हैं इन्हें हिन्दी में बदलना एक प्रमुख कार्य है।
नए लेख निर्माण
फ़िलहाल यूरोप महाद्वीप के प्रमुख हवाई अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। आप इन लेखों को बनाने में मदद कर सकते हैं। एक सूची निम्नलिखित साँचे में है। अन्यत्र अनुभाग में उपलब्ध अधिकतर लेख सिर्फ़ आधार हैं बल्कि आधार से भी कम हैं और एक एक पंक्ति बनाकर छोड़े हुए हैं। आप इन लेखों का अनुवाद से विस्तार कर के उनकी उचित श्रेणी व साँचे में डाल सकते हैं।
नए साँचे निर्माण
महाद्वीपीय हवाई अड्डों को सूचीबद्ध करने के लिए नए साँचो के निर्माण की आवश्यकता है। {{विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे}} साँचे को तोडकर विभिन्न महाद्वीपों के साँचों में बदलने की आवश्यकता है। इसी तर्ज़ पर देशों के हवाई अड्डों के साँचों की भी आवश्यकता है।
लेखों का रख रखाव
विभिन्न लेखों में वायुसेवाएँ और गंतव्य अभी भी अंगेजी भाषा में हैं इन्हें हिन्दी में बदलना एक प्रमुख कार्य है। जैसे कि गैटविक हवाईअड्डा। देखें हवाई अड्डा सूची। इस पृष्ठ पर दिये गये हिन्दी नामों को उनके सम्बन्धित अंग्रेजी नामों से हवाई अड्डों के लेखों के वायु सेवाएँ और गंतव्य अनुभाग में बदलें।
लेखों का नाम बदलना
जिन सदस्यों के पास यह अधिकार है वह लेखों के नामों से विमानक्षेत्र शब्द हटाकर हवाई अड्डा करें। इस प्रस्तावना को चौपाल पर चर्चा में सदस्यों और प्रमुख प्रबन्धकों की स्वीकृति मिल चुकी है। देखें चर्चा