विकिपीडिया:Twinkle
From Wikipedia, the free encyclopedia
Twinkle preferences panel के लिए, विकिपीडिया:Twinkle/Preferences देखें।
Twinkle मूल रूप से अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर बनाया गया एक जावास्क्रिप्ट उपकरण है जो विकिपीडिया पर रखरखाव के कार्यों में सहायता करता है। इसका प्रयोग केवल पंजीकृत सदस्यों द्वारा किया जा सकता है। यह कई सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिसमें सदस्यों को संदेश देना, बर्बरता के कार्यों को एक बटन में वापिस लेना, पृष्ठों को हटाने के लिये नामांकित करना, और भी बहुत कुछ शामिल है।
ध्यान दें कि आप Twinkle के प्रयोग से किये गए सभी संपादनों के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार हैं। कृपया विकिपीडिया की नीतियाँ समझ लें और इस टूल का प्रयोग उन्हीं के अनुसार करें। संभव है कि दुरूपयोग पर आपको विकिपीडिया से अवरोधित कर दिया जाए। |
Twinkle मूल रूप से AzaToth द्वारा बनाया गया है और इसकी उत्पत्ति में Aaron Schulz की स्क्रिप्टों का भी हाथ है।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर Ioeth द्वारा बनाया गया Friendly नामक गैजेट भी Twinkle का भाग है।