![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Vakhan_%2528Wakhan%2529_Corridor.jpg/640px-Vakhan_%2528Wakhan%2529_Corridor.jpg&w=640&q=50)
वाख़ान नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
वाख़ान नदी, जिसे आब-ए-वाख़ान (फ़ारसी: اب واخان) भी कहा जाता है, अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान क्षेत्र से निकलने वाली एक नदी का नाम है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। वाख़ान नदी हिन्दु कुश पर्वतों की हिमानियों (ग्लेशियर) में उत्पन्न होती है और नीचे उतरती है। लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय पामीर नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Vakhan_%28Wakhan%29_Corridor.jpg/640px-Vakhan_%28Wakhan%29_Corridor.jpg)