![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/51/Sexual_cycle.svg/langhi-640px-Sexual_cycle.svg.png&w=640&q=50)
लैंगिक जनन
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रजनन की वह क्रिया जिसमें दो युग्मकों (गैमीट / Gamete) के मिलने से बनी रचना युग्मज (जाइगोट) द्वारा नये जीव की उत्पत्ति होती है, लैंगिक जनन (sexual reproduction) कहलाती है।[1] यदि युग्मक समान आकृति वाले होते हैं तो उसे समयुग्मक कहते हैं। समयुग्मकों के संयोग को संयुग्मन कहते हैं। युग्मनज या तो सीधे पौधे को जन्म देता है या विरामी युग्मनज बन जाता है, जिसे जाइगोस्पोर कहते हैं। इस प्रकार के लैंगिक जनन को 'समयुग्मी' कहते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/51/Sexual_cycle.svg/640px-Sexual_cycle.svg.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d3/Nelumno_nucifera_open_flower_-_botanic_garden_adelaide2.jpg/640px-Nelumno_nucifera_open_flower_-_botanic_garden_adelaide2.jpg)
लैंगिक जनन की प्रक्रिया के दो मुख्य चरण हैं - अर्धसूत्री विभाजन तथा निषेचन (fertilization)।
लैंगिक जनन की उत्पत्ति कैसे हुई, यह एक पहेली है। इस विषय में कई व्याख्याएँ प्रस्तुत की गईं हैं कि अलैंगिक जनन से लैंगिक जनन क्यों विकसित हुआ।