![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/60/Leonhard_Euler_2.jpg/640px-Leonhard_Euler_2.jpg&w=640&q=50)
लियोनार्ड ओइलर
From Wikipedia, the free encyclopedia
लियोनार्ड ओइलर (Leonhard Euler; १५ अप्रैल १७०७, बाज़ेल - १८ सितंबर १७८३) एक स्विस गणितज्ञ थे। ये जोहैन बेर्नूली के शिष्य थे।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/60/Leonhard_Euler_2.jpg/320px-Leonhard_Euler_2.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b9/Euler-10_Swiss_Franc_banknote_%28front%29.jpg/640px-Euler-10_Swiss_Franc_banknote_%28front%29.jpg)
गणित के संकेतों को भी ऑयलर की देन अपूर्व है। इन्होंने संकेतों में अनेक संशोधन करके त्रिकोणमितीय सूत्रों को क्रमबद्ध किया। 1734 ई. में ऑयलर ने x के किसी फलन के लिए f (x), 1728 ई. में लघुगणकों के प्राकृत आधार के लिए e, 1750 ई. में अर्ध-परिमिति के लिए s, 1755 ई. में योग के लिए Σ और काल्पनिक ईकाई के लिए i संकेतों का प्रचलन किया।[1]
1766 ई. में ये अन्धे हो गए, परन्तु मृत्यु पर्यंत (18 सितंबर 1783 ई.) शोधकार्य में संलग्न रहे।[2]