लिङ्ग पुराण
शिव पुराण का पूरक ग्रन्थ / From Wikipedia, the free encyclopedia
लिंग पुराण अट्ठारह महापुराणों में से एक है जिसमें भगवान शिव के ज्योर्तिलिंगों की कथा, ईशान कल्प के वृत्तान्त सर्वविसर्ग आदि दशा लक्षणों सहित वर्णित है। लिंग पुराण में ११,००० श्लोकों में भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया है। यह समस्त पुराणों में श्रेष्ठ है। वेदव्यास कृत इस पुराण में पहले योग फिर कल्प के विषय में बताया गया है।
हिन्दू धर्म |
![]() |
इतिहास · देवता |
सम्प्रदाय · पूजा · |
आस्थादर्शन |
---|
पुनर्जन्म · मोक्ष की इच्छा |
कर्म · माया |
दर्शन · धर्म |
वेदान्त ·योग |
शाकाहार शाकम्भरी · आयुर्वेद |
युग · संस्कार |
भक्ति {{हिन्दू दर्शन}} |
ग्रन्थशास्त्र |
वेदसंहिता · वेदांग |
ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक |
उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता |
रामायण · महाभारत |
सूत्र · पुराण |
विश्व में हिन्दू धर्म |
गुरु · मन्दिर देवस्थान |
यज्ञ · मन्त्र |
हिन्दू पौराणिक कथाएँ · हिन्दू पर्व |
विग्रह |
प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म |
हिन्दू मापन प्रणाली |
लिंग शब्द के प्रति आधुनिक समाज में ब़ड़ी भ्रान्ति पाई जाती है। लिंग शब्द का शाब्दिक अर्थ चिन्ह अथवा प्रतीक है - जैसा कि कणाद मुनि कृत वैशेषिक दर्शन ग्रंथ में पाया जाता है। भगवान महेश्वर आदि पुरुष हैं। यह शिवलिंग उन्हीं भगवान शंकर की ज्योतिरूपा चिन्मय शक्ति का चिन्ह है। इसके उद्भव के विषय में सृष्टि के कल्याण के लिए ज्योर्ति लिंग द्वारा प्रकट होकर ब्रह्मा तथा विष्णु जैसों अनादि शक्तियों को भी आश्चर्य में डाल देने वाला घटना का वर्णन, इस पुराण के वर्ण्य विषय का एक प्रधान अंग है। फिर मुक्ति प्रदान करने वाले व्रत-योग शिवार्चन यज्ञ हवनादि का विस्तृत विवेचन प्राप्त है। यह शिव पुराण का पूरक ग्रन्थ है।